8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रविवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह स्पॉट हुए। इस दौरान रणवीर ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। रणवीर का नया लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस का कहना है कि ये रणवीर का ‘डॉन 3’ वाला लुक है।अपने नए लुक में रणवीर खूब जच रहे थे। बता दें, हाल ही में कई बार रणवीर एयरपोर्ट पर मास्क लगाए देखे गए। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन दे रहे थे कि रणवीर ‘डॉन 3’ वाला लुक अभी रिवील नहीं करना चाहते हैं। लेकिन अब उन्होंने फैंस को अपना नया लुक दिखा दिया है। वहीं कुछ फैंस ने रणवीर के इस लुक की तुलना उनकी फिल्म ‘रामलीला’ से की।
रणवीर के अलावा एयरपोर्ट पर कृति सेनन भी दिखाई दीं। एक्ट्रेस पीले रंग के सलवार सूट में दिखाई दीं। शॉर्ट हेयर के साथ पीले सूट में कृति खूब जच रही थीं। उन्होंने पैपराजी के सामने आकर पोज दिया। कृति हाल ही में फिल्म क्रू में नजर आई हैं। फिल्म में कृति के अलावा करीना कपूर और तब्बू दिखाई दी हैं।
सुनील शेट्टी भी मुंबई एयरपोर्ट पर डैशिंग लुक में नजर आए। 62 की उम्र में भी सुनील शेट्टी काफी फिट हैं। वो अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। सुनील के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।